Tag Archives: तन्हा

सफ़र

कैसा है सफर ये चेहरा बोलता है,

तेरी खामोशी बहुत राज खोलता है।

कितने तकलीफ में तू है सफर में

ये तेरा चलने का अंदाज बोलता है।

कैसा है ये सफर ये चेहरा बोलता है,

तेरी खामोशी बहुत राज खोलता है।

चलने का अंदाज

तू छुपा ले चाहे सारे सफर का राज

ये राज भी तेरा आवाज खोलता है।

कैसा है सफर ये चेहरा बोलता है,

तेरी खामोशी बहुत राज खोलता है।

सफर तन्हा रहा या साथी मिला,

ये बात भी तेरा खुशमिजाज बोलता है।

खुशमिजाज

आइना मत देखना अभी,ये तो छुपे राज भी खोलता है।

कैसा है सफर ये चेहरा बोलता है,

तेरी खामोशी बहुत राज खोलता है।

आईना

बेवफा

कभी न तन्हा छोड़ा ,

कभी ना गम में मुंह मोड़ा,

ना जाने कैसे बेवफा हो गया,

आज तू मुझसे जुदा हो गया।