रिश्ता

जाने क्या बात थी कुछ दिनों से उसने बात करना तो दूर की बात ,
मेरे तरफ देखना भी बंद कर दी थी।

मैं उसके इस बेरुखी से बहुत परेशान था ,
की मैंने आखिर क्या कह दिया ,
मेरे किस बात ने उसको चोट पंहुचाई है।

जिनको कल तक बात किए बिना चैन ना था, आज वो मेरे तरफ देखते भी नहीं,कई बार मैंने बात करने की कोशिश भी की ,लेकिन
उसने कोई जबाब नहीं दिया।

मेरी दिल की बेचैनी बढ़ती जा रही थी,

मैं रोज इस इंतजार में था कि कब वो आए जो बात हो सके,
इंतजार करते करते एक महीना बीत चुका था।

अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका था,
अगले दिन मैं खुद ही उसके घर जाने का निश्चय किया।

उसके घर जाने के बावजूद वो मुझसे बात नहीं कर रही थी,
अंत में हारकर मैं उसके छोटी बहन से मिला और पूछा क्या बात है आपकी बहन उदास क्यों है।

तब उसने बताया कि वो किसी से छुप छुप कर मिलती और बात करती थी,।

मां ने पिताजी को बताया , और मां और पिताजी दोनों ने मिलकर कहा ,क्या कोई मुझसे बढ़ कर हो गया जो मुझसे बिना कहे तू उससे मिलती और बात करती है। या मेरे प्यार में कोई कमी रह गई?

जब तक मेरी बहन कुछ बोलती तब तक गुस्से में आकर मां ने कहा दिया अगर अब बात की या मिली तो मेरा मरा मुंह देखेगी।

उस दिन से वह ना वह उससे बात करती है, और ना ही मिलने जाती है ।
इतना सुन कर मैं वापस आ गया ।

रास्ते भर सोचता रहा कि ,क्या उसका फैसला सही था?

क्या उसके फैसले पर मुझे उसका साथ देना चाहिए?

संपूर्णता

दुनिया में सिर्फ दो तरह के इंसान का अस्तित्व है,

योगी और भोगी,

दूसरे तरीके से कहे तो इस दुनिया में दो तरह के लोग रहते है।

योगी एवम् भोगी,

अगर आप पूर्णता का अल्पकालिक अनुभव करना चाहते है

तो

आप भोगी की राह पर जा सकते है ,

या आप दीर्घकालीन पूर्णता का अनुभव करना चाहते है
तो

योगी के राह पर चल सकते है।

अगर योग और भोग दोनों का अनुभव करना चाहते है

यानी

योग और भोग,दोनों के साथ रहना चाहते है ,

तो

दोनों के बीच सही तालमेल रखना होगा,

जिससे आप संपूर्णता का अनुभव कर सके।

सारांश :- हमें जिन्दगी में संपूर्णता का अनुभव

करने के लिए योग एवम् भोग को संतुलित करना होगा

किसान

उसके पूरे शरीर पर मिट्टी लगा था,

पर आंखों में इक अलग सी चमक थी,

चेहरे पर संतोष का भाव था।

पूछने पर पता चला -: दो बार फसल के डूबने पर ,

वह तीसरी बार धान लगा के आया है ।

हर बार की तरह इस बार भी पूरा विश्वास है कि फसल बच जाएगा

मैं क्या कर सकता हूं?

स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामना के साथ

ए मातृभूमि तेरे लिए मैं क्या कर सकता हूं,

तेरे उपकारों का, क्या मैं बदला चुका सकता हूं?

मां मेरी मुझे इक मौका दे,

तेरे लिए मां अपनी शीश कटा सकता हूं।

ए मातृभूमि तेरे लिए मैं क्या कर सकता हूं?

तेरे उपकारों का ,क्या मैं बदला चुका सकता हूं?

मगर ए मां मैं चाहता हूं कुछ अलग करना,

इसके लिए मुझे चाहे कुछ भी पड़ जाए करना।

मां मैं चाहता हूं दुश्मनों के दांत खट्टे करना,

आंख उठाकर कोई देख ना पाए ,

तेरी ओर ,ऐसा काम करना चाहता हूं।

ऐ मातृभूमि मैं तेरे लिए क्या कर सकता हूं?

तेरे उपकारों का क्या मैं बदला चुका सकता हूं?

मां तेरे राहों के काटें निकालना चाहता हूं,

तेरे लिए मां, मैं इस जग को सुंदर बनाना चाहता हूं।

ऐ मातृभूमि मैं तेरे लिए क्या कर सकता हूं?

तेरे उपकारों का क्या मैं बदला चुका सकता हूं?

तू आजाद है

शहीदों को श्रद्धांजलि

वीर शहीदों के कारण ही देश आज आजाद है।
नमन करो हे भारतवासी अब तो तू आजाद है,

तू आजाद है,
तू आजाद है,
तू आजाद है।

अब तुझे संभालना है देश को ,
शहीदों की ये पुकार है ,

शहीदों की पुकार है,

शहीदों की पुकार है।

देश की आजादी को अब तुझे
बचा के रखना है,

तुझे बचा के रखना है ,

अब तुझे बचा के रखना है।

वीर शहीदों के कारण ही देश आज आजाद है,

नमन करो हे भारतवासी अब तो तू आजाद है,
तू आजाद है,
तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है।

शहीदों के बलिदानों को हमें नहीं भूलना है,

उनके बलिदानों को दिल में बसा के रखना है,

दिल में बसा के रखना है,

दिल में बसा के रखना है।

वीर शहीदों के कारण ही देश आज आजाद है,

नमन करो हे भारतवासी अब तो तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है।


रवि का 🙏🙏🙏



अभ्यास एक वरदान

अभ्यास मानव को एक वरदान के रूप में मिला है,

ये आप पर है की आप इसको किस रूप में लेते हो।

इसको हम ऐसे समझ सकते है,

किसी भी बात को बार बार

कहना , दोहराना ,करना, उदाहरण के रूप में -:

एक छोटी सी मजाक को अगर बार बार किसी को

कहा जाय तो वह मजाक बड़ी झगड़े की वजह बनती

है। इस से ये पता चलता है,

इसका उपयोग अगर सावधानी से नहीं किया गया तो

ये आपकी जिंदगी में उथल – पुथल मचा सकता है।

ये बात हम सब जानते है ,

मंत्र भी सिद्घ तब जाके होता है जब उसको बार बार दोहराया जाय ,

ये आदिकाल से मानव एवम् अन्य जीव जगत के लिए

बहुत ही आश्चर्य जनक और किसी भी वस्तु को प्राप्त

करने का मार्ग रहा है,

आज दुनिया का विकास इसी का देन है,

और दुनिया के नाश का कारण भी यही रहा है ।

इसको हम कैसे अपनाते है ये हम पर निर्भर है। हम

किस तरह का अभ्यास करते है, उत्थान के लिए या

पतन के लिए,

ये हम अपने आसपास और अपने आप में भी देख

सकते है।किसी भी कार्य को बार – बार करने से हम

उसमें कुशलता प्राप्त कर लेते है।

इसे हम आजमा भी सकते है

जिन्दगी

जिन्दगी के इस इम्तहान में कौन जीतेगा कौन हारेगा?
पर मजा तो उसे ही आएगा जो किनारे पे बैठ के देखेगा।

रोक लो खुद को कुछ भी कहने से पहले,
आज उसकी तो कल तेरी भी आनी है।

जिन्दगी में सब्र का क्या मोल है,

ये तो उसी को पता है ,जिसने सब्र कर रखा है।

जिन्दगी सबक सिखाने में ,समय का साथ देती है,
अरे ! तू नहीं समझा तेरा इम्तहान लेती है।

जिन्दगी की सच्चाई को उसी ने जाना है,
जिसने अपने आप पे काबू कर पाया है।

वक्त हर समय चलता ही रहता है,

बचपन को लेकर चलते हैं, और

बुढ़ापा आ ही जाता है।

कभी कभी ऐसा लगता है ,वक्त ठहर सा गया है,
लेकिन ये वक्त नहीं ,अपनी सोच है ,यारों।

तू लाख दुहाई दे वक्त को ,
ये वक्त है ये बदलेगा , जरूर।

जिन्दगी उसी की है जिसने ये जाना है ,

कल पर छोड़ना नहीं अपने आज को।

और अंत में

कुछ अच्छे कार्य करने के लिए,

समय मत देखो, यारों,नहीं तो,

तू सोचता ही रह गया और तेरा समय आ गया ……..

जख्म

हालाते दर्द बयां नहीं होता ,

हालाते दर्द बयां नहीं होता, दोस्तों,

और दिल है कि उसे और दर्द चाहिए!!

मेरे दिल के अरमां सारे चुर हो गए ,

मेरे दिल के अरमां सारे चुर हो गए ,दोस्तों,

और उनके अरमानों के पंख लग गए।

आसमां भी आज रो दिया होगा,

आसमां भी आज रो दिया होगा ,दोस्तों,

जब उसने देखा होगा मेरा दर्दे दिल।

अब अपने ही दर्द देते हैं ,

अब अपने ही दर्द देते हैं, दोस्तों,

अरे! दूसरों को क्या पता मेरा जख्मे दिल।

इक इक जख्म को कुरेदा है अपनों ने,

इक इक जख्म को कुरेदा है अपनों ने,दोस्तों,

ये आदत है कि उनकी जाती नहीं।

अब स्वर्ग जाने की तमन्ना नहीं ,

अब स्वर्ग जाने की तमन्ना नहीं, दोस्तों,

वतने धरा ही काफी है मेरे लिए।

और अंत में जमाने से कह दो ,

और अंत में जमाने से कह दो, दोस्तों,

ये जमाना हमसे है हम जमाने से नहीं।

बातें

अगर आपकी जिंदगी नरक है,
तो आपके सोच में और कर्म में फर्क है।

अगर आप चाहते हैं कुछ बड़ा करना,

तो अपने सीमाओं के पार तक सोचो।

छोटी बातें

१)यादें कितनी महत्वपूर्ण है ,
ये मायने नहीं रखता।
बल्कि ये ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आपके उन यादों में आपको क्या याद हैं ?
अच्छी बातें या बुरी बातें
अक्सर हमने देखा है याद वही रहता है जो या तो बहुत बुरी होती है ,
या बहुत अच्छी होती है।
किसी के अच्छे व्यवहार से ज्यादा, हम उसके बुरे व्यवहार को याद रखते है।
किसी ने आपके साथ लाखों बार अच्छे बर्ताव किए हो ,अगर वही इंसान ने एक बार आपके साथ बुरा बर्ताव किया तो हम उसके सारे अच्छे व्यवहार को भूल कर ,उसके बुरे बर्ताव को याद रखते है।
हमेशा हमारा मन बुरे को ही नहीं याद रखता , वह अच्छे को भी याद रखता है ;लेकिन वही बात याद रहता है जो बहुत ही कठिन परिस्थिति में जब कोई आपका साथ देता है ।इस अवस्था में मन उस परिस्थिति को याद रखता है।
२) अक्सर हमने देखा है परिवार के कलह का मुख्य वजह उसका अपनापन होता है ।
अपनेपन में हम कुछ अगर किसी कहते है ,तो सामने वाला भी उसी अपनेपन से सुनता है और हम कुछ ज्यादा ही अपनेपन की उम्मीद कर बैठते है , लेकिन ये नहीं सोचते कि अभी उसकी परिस्थिति क्या है।अभी अंदर से कैसा महसूस कर रहा है।

उसके बाद आपने कुछ भी गलत बोला तो आपकी बातें उसे बहुत ही खराब लगती है अगर यही बातें उसे किसी और ने कही होती तो उसको वह माफ़ कर देता मगर आपको माफ़ नहीं करेगा ।क्योंकि अब बात उसके आत्मसम्मान की आ जाती है,और यही बातें जब कोई दूसरा व्यक्ति कहता है तो वह उसको उतना तब्बजो नहीं देता , माफ़ भी जल्दी ही कर देता है और भूल भी जाता है क्योंकि वो अपना नहीं पराया है।तो अब बात आती है कि ऐसे में हम क्या करें ?
दिल बड़ा करे जब आप उसी बात के लिए दूसरों को माफ़ कर सकते है ; तो अपनो को क्यों नहीं!

विश्व चेतना