Category Archives: गीत

कृष्ण – सुदामा

जब जहां की सारी हदें पार कर लो,
दुनिया की सारी इम्तहान पास कर लो,
जब तेरे पास कोई मंजिल ना बचा हो
तूने सारी मंजिलें पा ली हो,

जब ये दुनिया के गम तुझे सताने लगे
जब निराशा तुझे घेरने लगे हो,
तब मुझे याद करना मेरे दोस्त।
तब मुझे याद करना मेरे दोस्त।
मैं हूं तेरे साथ हर पल
तू याद करे ना करे।
जब तू मुझे सोचेगा ,
मेरे दिल में लहर उठेगा।
दीवारें कितनी भी हो तेरे मेरे
दरम्यान
मैं इंतजार करूंगा तेरी आहट का
तेरी आहट पा के सारी दीवार तोड़
दूंगा
दोस्त फिकर मत करना दुनिया के बातों का,
तू मेरा दोस्त है मेरा दोस्ती रहेगी।
जब तक ये दुनिया है ,ये बातें होती रहेगी।

खामोशी

मेरे जज्बातों को दिशा दो

मेरे जीने की पता दो।

यूं खामोश रहकर बात ना बढ़ाओ

कुछ तो वफ़ा करो।।

खामोश मंजर की खता नहीं
ये तो हाल है दिल का।

अक्सर दिल की बातें दिल में ही
दबी रहती है।।

तू अनजान बनी रहती है
मेरी जज्बातों से।

मैं तरपता रहता हूं तेरी बातों से।।

इंतजार

तेरा इंतजार करते करते ही तो मेरा वक्त गुजरता है

तेरे बेसब्र नयनों ने कभी देखे हैं रास्ते जिनके,
उनके घावों पर मरहम भी नहीं,

क्या अब इंतजार का हक भी नहीं मुझको।

अब आग भी धधक के बुझने वाले है,
क्या अंतिम दीदार भी नहीं मुझको।

यूं तो बेरुखी की भी हद होती है,
तो क्या अब प्यार नहीं मुझसे।

तेरे बातों के ग़ज़ल ने क्या समा था बांधा,
तो क्या अब ग़ज़ल सुनने के काबिल भी नहीं।

वक्त के अंतिम हाशिए पर हूं,

तो क्या अब हाले खबर भी नहीं मेरी।

तेरा इंतजार करते करते ही मेरा वक्त गुजरता है।

राहत

राहत मिलती है तेरी यादों से ,

मेरी जज्बातों को सकून मिलता है।

जब भी लिख के इजहार करता हूं,

जाने क्यों दिल को आराम मिलता है।

रात को आसमां देखने की आदत हो गई है,

टिमटिमाते तारों में तू नजर आती है।

कभी- कभी संगीत सी बज उठती है कानों में,

ऐसा लगता है जैसे तूने आवाज लगाई है।

अब छिपाने की आदत लग गई जिगरा ,

लोगों अब भी लगता है,

तू आसमां से मुझसे मिलने आती है।

राहत मिलती है तेरी यादों से ,

मेरी जज्बातों को सकून मिलता है।

जब भी लिख के इजहार करता हूं,

जाने क्यों दिल को आराम मिलता है।

तू आजाद है

शहीदों को श्रद्धांजलि

वीर शहीदों के कारण ही देश आज आजाद है।
नमन करो हे भारतवासी अब तो तू आजाद है,

तू आजाद है,
तू आजाद है,
तू आजाद है।

अब तुझे संभालना है देश को ,
शहीदों की ये पुकार है ,

शहीदों की पुकार है,

शहीदों की पुकार है।

देश की आजादी को अब तुझे
बचा के रखना है,

तुझे बचा के रखना है ,

अब तुझे बचा के रखना है।

वीर शहीदों के कारण ही देश आज आजाद है,

नमन करो हे भारतवासी अब तो तू आजाद है,
तू आजाद है,
तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है।

शहीदों के बलिदानों को हमें नहीं भूलना है,

उनके बलिदानों को दिल में बसा के रखना है,

दिल में बसा के रखना है,

दिल में बसा के रखना है।

वीर शहीदों के कारण ही देश आज आजाद है,

नमन करो हे भारतवासी अब तो तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है,

तू आजाद है।


रवि का 🙏🙏🙏



जख्म

हालाते दर्द बयां नहीं होता ,

हालाते दर्द बयां नहीं होता, दोस्तों,

और दिल है कि उसे और दर्द चाहिए!!

मेरे दिल के अरमां सारे चुर हो गए ,

मेरे दिल के अरमां सारे चुर हो गए ,दोस्तों,

और उनके अरमानों के पंख लग गए।

आसमां भी आज रो दिया होगा,

आसमां भी आज रो दिया होगा ,दोस्तों,

जब उसने देखा होगा मेरा दर्दे दिल।

अब अपने ही दर्द देते हैं ,

अब अपने ही दर्द देते हैं, दोस्तों,

अरे! दूसरों को क्या पता मेरा जख्मे दिल।

इक इक जख्म को कुरेदा है अपनों ने,

इक इक जख्म को कुरेदा है अपनों ने,दोस्तों,

ये आदत है कि उनकी जाती नहीं।

अब स्वर्ग जाने की तमन्ना नहीं ,

अब स्वर्ग जाने की तमन्ना नहीं, दोस्तों,

वतने धरा ही काफी है मेरे लिए।

और अंत में जमाने से कह दो ,

और अंत में जमाने से कह दो, दोस्तों,

ये जमाना हमसे है हम जमाने से नहीं।

गुजर जाता है।

वक्त कैसा भी हो,

कुछ पल में गुजर जाता है।
जख्म कैसा भी हो ,

वक्त हर जख्म को भर देता है

मर्ज कैसा भी हो,

वक्त हर दर्द को हर लेता है।

नादानी कितनी भी हो,

वक्त हर चीज सीखा देती है।

वक्त कैसा भी हो,

कुछ पल में गुजर जाता है।

दिल के दर्द हो चाहे हो कोई बेरुखी,

वक्त हर लम्हा छुपा लेता है ।

वक्त कैसा भी हो,

कुछ पल में गुजर जाता है।

इंतजार कैसा भी हो ,

वक्त हर चीज मिला देता है।

वक्त कैसा भी हो ,

कुछ पल में गुजर जाता है।

रात कैसा भी हो,

वक्त हर रात की सुबह लाता है।

दाग़ कितने भी हो,

वक्त हर दाग़ मिटा देता है।

वक्त कैसा भी हो,

कुछ पल में गुजर जाता है।

जिन्दगी में हो चाहे लाखों तुफां,

वक्त हर तुफां दबा देता है।

जख्म कैसा भी हो,

वक्त हर जख्म भर देता है

समय के नदी हर चीज बहा ले जाती है।

वक्त कैसा भी हो,

कुछ पल में गुजर जाता है ।

चाहत

अब आसमां की चाहत भी पूरी हो गई,

अब आसमां की चाहत भी पूरी हो गई,
उस देखना था जो ये हंसी जहां।
उसके किस्मत में था हर दिन दीदार लिखा,
लेकिन तूने तो उसे उसके किस्मत से दूर कर दिया।अब जाके इक बार फिर से उस की दुआ रंग लाई
अब जाके इक बार फिर से उस की दुआ रंग लाई ।जिसने तेरे चेहरे की रंगत उड़ाई
तू अब कैद में है और वो मौज में है।
तेरी लालसा ही तेरा काल बन गया है,
और तू देख इस जहां को कितनी बेहतरीन बन गई है।
जिसके चेहरे पर कभी झुर्रियां थी
वही अब कितनी हसीन बन गई है।
रात का दीदार ना रात को होता था,
रात के वो तारे जिन्हें सब भूल सा गए थे,
आज अचानक प्रकट हो गए है।
जिनकी आवाज सुनने को कान तरस गए थे,
आज उनकी आवाज सब सुन रहे है।
आज अधूरी ख्वाहिशें पूरी हो रही है,
जो समझ रहे थे कल तक अपने आपको खुदा !
आज वो भी सहम रहें है,
आज वो भी सहम रहें है।अब जाके इक बार फिर से उस की दुआ रंग लाई,अब जाके इक बार फिर से उस की दुआ रंग लाई।

मत देख इधर

मत देख इधर
मत देख इधर ए वक्त सफर
मैं तेरे साथ ही तो हूं।
तू वक्त का दरिया है और मैं नाव ही तो हूं।
तेरे साथ ही मेरी जिंदगी है ,तेरे बिना तो मैं कुछ भी नहीं।
तुमको लगता है मैं किनारे से निकल जाऊंगा,
जब की तेरे बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं।
मत देख इधर ए वक्त सफर,
मैं तेरे साथ ही तो हूं।
जब तुमको लगता है मैं तेरे से आगे निकल जाऊंगा,
तो ऐसा है की मैं आगे जाकर भी कहां जाऊंगा।
मुझको रहना है, तेरे साथ ही
क्योंकि तू है, तो मैं हूं।
मत देख इधर ए वक्त सफर
मैं तेरे साथ ही तो हूं।
तेरे अंत खोजने में में खुद अंत हो जाता हूं,
इसलिए तो तेरे इस अंतहीन यात्रा पर खुद को तुझ से घिरा पाता हूं।
तेरे से मैं अलग नहीं ,ना कभी अलग हो पाता हूं।
मत देख इधर ए वक्त सफर
मैं तेरे साथ ही तो हूं।
लोग कहते हैं हमेशा वक्त के साथ चल,लेकिन कौन है वो जो बिना वक्त के चलता है।
वक्त वो दरिया है जिसमें सबको बहना है ,इसी के साथ तो मिलती है सबको मंजिलें।
और जो कहता है कि वक्त से हमेशा आगे रह,
तो क्या आगे वक्त नहीं ।
मत देख इधर ए वक्त सफर
मैं तेरे साथ ही तो हूं।

World famous Hindi songs

Popular Hindi songs
अपने देश भारत के ऐसे गाने जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध हुए। जिसने सरहदों के बंधनों को तोड़कर अन्य देशों में भी hit हुए ।

तो आइए बात करते है अपने देश के कुछ चुनिंदा superhit hindi songs के बारे में ।
सबसे viral first song मेरा जूता है जापानी ये पतलून इंगलिस्तानी..…
ये फिल्म श्री 420 का गाना है ये फिल्म राज कपूर द्वारा अभिनीत है ।उस समय ये गाना सोवियत संघ में बहुत प्रसिद्ध था। और आज भी रूस में लोग इसको पसंद करते है ।
इस गाने को 2013 में आई फिल्म gravity में इस्तेमाल किया गया ।2016 में आई फिल्म Deadpool में भी लिया गया था ।और आगे …. FAMOUS INDIAN SONG

Second song फिल्म Aawara का ये गाना आवारा हूं…… है जो कि 1951 में आई थी , इस गाने ने भी उस समय धूम मचाया था। इसके गीतकार थे शैलेन्द्र और इसको गाया था मुकेश ने और इस गाने को फिल्माया गया था राजकपूर पर और साथ ही वे इस फिल्म के director भी थे। India के अलावा यह गाना चीन और सोवियत संघ के देशों में खूब प्रसिद्ध हुआ मई 2013 के BBC poll ने second greatest Bollywood song माना इसकी popularity का की वजह से ग्रीस,तुर्की ,सोवियत संघ ,चीन और रोमानिया में इसके गाने को खूब गाया गया।

Third song एक फिल्म आई थी 1982 में नाम था disko dancer उसके दो गाने जिसको उस जमाने में विश्व स्तर पर प्रसिद्धि मिली जिसमें पहला था जिमी जिमी आजा आजा….. इस गाने ने पूरी दुनिया को दीवाना बनाकर झूमने पर मजबुर किया था।विशेष रूप से रूस, तुर्की, चीन आदि देशों को। इतने सालो के बाद आज भी इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है आज भी लोग सुनते है और झूमते हैं।

इस फिल्म का दूसरा गाना जो कि title song था गाने का बोल था I am a disko dander…. डिस्को डांसर का यह गाना तो लोगो को खूब पसंद आया साथ ही इसके dance step और इसके dress को खूब follow किया गया । इस गाने में मिथुन चक्रवर्ती थे ।ये अपने देश का एकमात्र गाना है जिसे चीन में award मिला था।

ये तो हुआ पुराने जमाने के गाने के बारे में अब कुछ नए गानों के बारे में बात करते हैं ऐसे गाने जो.. New viral Hindi song 1 फिल्म दिल से का एक गाना चल छैंया छैंया …..यह फिल्म 1998में आई ।इस गाने ने पूरे देश में धूम मचा दिया।यह गाना उस साल का सबसे लोकप्रिय गाना था। इस गाने शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा ने train के उपर डांस करते हुए दिखाया गया। यह गाना इंडोनेशिया में खूब प्रसिद्ध हुआ। 155 देशों का vote पाकर यह गाना Top 100 songs में यह 9 नंबर पर आया।

VIRAL HINDI SONGS

Song 2 फिल्म बेफिक्री का यह गाना #नशे सी चढ़ गई ओय कुड़ी…...यह गाना रणवीर सिंह और वाणी कपूर पर फिल्माया गया ।इस गाने को youtube पर 521 मिलियन से ज्यादा View मिले।इस गाने को अन्य देशों में भी पसंद किया गया ।

Song 3 फिल्म टाइगर जिंदा है का गाना स्वैग से करेंगे सबका स्वागत..…..यह गाना YouTube पर सबसे ज्यादा बार देखा गया इंडियन गाना है। इस गाने को गाया विशाल डेडलानी और नेहा भसीन ने और इस गाने को सलमान खान एवम् कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया ।इसको बाद में अरबिक में भी Dub किया गया।

हिन्दी गानों में जय हो…..गाना को छोड़ना ये ठीक नहीं होगा ये फिल्म slumdog millionaire ka गाना है जो कि 2008में आया था।इस फिल्म का jai ho .. gaana पूरे विश्व में धूम मचा दिया था । यह गाना A R Rahman द्वारा रचित था जिसने ऑस्कर और ग्रेमी अवॉर्ड जीत कर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया कई International सेलिब्रिटीज ने भी इस गाने पर परफॉर्म किया है।

गीत

आशियाना मेरा।

New Hindi song

Life is song

दुनिया की बातों से दिल जला रहे है जाने अनजाने उनसे दिल लगा रहें है वो कहते है प्यार नहीं करते, वो कहते है प्यार नहीं करते, कह कह के दिल दुखा रहें है दुनिया की बातों से दिल जला रहा हूं,जाने अनजाने उनसे दिल लगा रहें है। इनके इरादे कुछ समझ नहीं आते, क्या जाने क्या बातें दबा रहें है। दर्द सा उठता है दिल में ,पल पल, आह भर रहें हैं ।दुनिया की बातों से दिल जला रहें है जाने अनजाने उनसे दिल लगा रहा हूं

बेवजह

Sunset

Hindi gana

बेवजह की बातों में उलझा रहता हूं, किसी के ख्याल में खोया रहता हूं ।दिन रात में कोई फर्क नहीं दिखता, लोगों को पागल लग रहा हूं । आदत नहीं थी इन सबकी, जबसे देखा हूं ,सब कुछ भुला रहा हूं। इक बार तो आओ तुम्हें कसम है उसकी ,इक बार तो आओ तुम्हें कसम है उसकी क्यों मेरा दिल क्यूं जला रहे हो। बेवजह की बातों में उलझा रहता हूं ,किसी के ख्याल में खोया रहता हूं।