बंद पिंजरा तोड़ के पंछी ,
उड़ जायेगा सब कुछ छोड़ के।
ना तेरा ना मेरा ,ना ही रेनबसेरा,
सारे रिश्ते नाते तोड़ के पंछी,
उड़ जायेगा सब कुछ छोड़ के ।
ना कोई राजा ना कोई रानी ,
जीवन की है यही कहानी,
तुमको यहीं पर छोड़ के पंछी
उड़ जायेगा सब कुछ छोड़ के।
तिनका – तिनका जोड़ के महल बनाया,
रिश्तों नातों से सजाया,
सारी दुनिया छोड़ के पंछी,
उड़ जायेगा सब कुछ छोड़ के।
बंद पिंजरा तोड़ के पंछी ,
उड़ जायेगा सब कुछ छोड़ के।
उसके नजरों की शरारत