सावधान
अगर आप state Bank of India के खाता धारक है।
आपके account पर है चीनी हैकरों की नजर….
एक नए तरीके से ठगी को अंजाम दिया जा रहा है।
आपके पास एक मैसेज आता है जिसमें
यह दावा किया जाता है की ये sms sbi के तरफ से है,
आपको सूचित किया जाता है की आपकी kyc खत्म हो गई है।
आप अपना kyc दिए गए लिंक क्लिक करके फाइल upload करें और kyc संबंधित जानकारी डाले।
ठीक इसी तरह का मैसेज आपके email पर भी आता है।
और उसमें भी link रहता है।
अगर आपने link पर क्लिक कर दिया तो आप एक ऐसे website पर पहुंचते हो जो बिल्कुल sbi के बेवसाइट जैसा ही होता है।
अब आपको लॉगिन करने को कहा जाता है।
लॉगिन के बाद आपसे केवाईसी संबंधित डाटा को भरने के लिए कहा जाता है।
और आपके मोबाइल पर otp आता है फिर otp सबमिट करने को कहा जाता है।
इस तरह वह आपकी सारी जानकारी इक्कठी करके साइबर क्राइम को अंजाम देते है ।
बचने के उपाय
तो आपकी छोटी सी लापरवाही आपके अकाउंट को साफ कर सकती है।
1)आप अपना otp शेयर ना करें।
2) किसी अनजान link पर click ना करें
3)अपना केवाईसी बैंक जाकर करें।
4)किसी website पर जाने से पहले उसका url चेक कर लें
