Tag Archives: समय

कीमत

समय एक ऐसा पल है जिसको गुजरना ही है,
ये हम सब जानते है।फिर भी वक्त गुजरने के बाद हम हाथ मलते रह जाते है।
और वक्त रहते हम कोई काम नहीं कर पाते और हमेशा सोचते है वक्त बहुत है लेकिन समय बहुत तेजी से बदल रहा होता है।

सेहत – ऐसी ही हालात हम अपनी सेहत के साथ भी करते है
जब हम स्वस्थ रहते है तो बहुत सारा दबाव अपने ऊपर लेते है।
जैसे खाना जो भी होता है हम खाते जाते है, खाते जाते है। चाहे वह स्वास्थ्य पर कैसा भी असर डाले ।बिना सोचे समझे हम पेट भर लेते है।
इसी तरह हम अपने दिमाग के साथ भी करते है।
जो भी समाचार हो दिमाग में भरते जाते है ,
बिना सोचे समझे ,चाहे वह आपके दिमाग पर कैसा भी असर डाले।
अंत में पता तब जाके लगता है जब हमारी तबीयत खराब होती है।
सम्बन्ध – इसी तरह हमारे संबंधों के साथ भी होता है।
जब तक होता है उसकी अहमियत पता नहीं चलती।
जब संबंध नहीं रहते तब जाके उसकी अहमियत पता चलती है।
और हम पछताते रह जाते है।

हमें ऐसा लगता है समय, सेहत
और सम्बन्ध
इन तीनों की कोई कीमत नहीं होती, अक्सर इन सब को खोने के बाद इनकी कीमत का पत्ता चलता है।

जिन्दगी

जिन्दगी के इस इम्तहान में कौन जीतेगा कौन हारेगा?
पर मजा तो उसे ही आएगा जो किनारे पे बैठ के देखेगा।

रोक लो खुद को कुछ भी कहने से पहले,
आज उसकी तो कल तेरी भी आनी है।

जिन्दगी में सब्र का क्या मोल है,

ये तो उसी को पता है ,जिसने सब्र कर रखा है।

जिन्दगी सबक सिखाने में ,समय का साथ देती है,
अरे ! तू नहीं समझा तेरा इम्तहान लेती है।

जिन्दगी की सच्चाई को उसी ने जाना है,
जिसने अपने आप पे काबू कर पाया है।

वक्त हर समय चलता ही रहता है,

बचपन को लेकर चलते हैं, और

बुढ़ापा आ ही जाता है।

कभी कभी ऐसा लगता है ,वक्त ठहर सा गया है,
लेकिन ये वक्त नहीं ,अपनी सोच है ,यारों।

तू लाख दुहाई दे वक्त को ,
ये वक्त है ये बदलेगा , जरूर।

जिन्दगी उसी की है जिसने ये जाना है ,

कल पर छोड़ना नहीं अपने आज को।

और अंत में

कुछ अच्छे कार्य करने के लिए,

समय मत देखो, यारों,नहीं तो,

तू सोचता ही रह गया और तेरा समय आ गया ……..