Tag Archives: सड़क

सावधान आप सड़क पर हैं।

सावधानी हटी दुर्घटना घटी।


या ये कहें नजरे हटी दुर्घटना घटी।


सड़क पर चलते समय केवल आपका ठीक होना मायने नहीं रखता,

आप यातायात के नियमों का पालन करते हैं,
लेकिन आपने सावधानी नहीं बरती,
या नजरे बराबर नहीं रखी तो
दुर्घटना स्वाभाविक रूप से होगी।

क्योंकि केवल आपका नियमों का पालन करना,
आपको दुर्घटना से बचा नहीं सकता,

सड़क पर आप अकेले नहीं होते,
और ये जरूरी नहीं कि सब आपकी तरह नियम का पालन करता हो।

तो आप कैसे बचोगे?

इसलिए सावधानी हमेशा जरूरी है।
और साथ ही सड़क पर चलते समय या गाड़ी चलाते समय सड़क पर ही रहे ।

अपने मन को इधर उधर ना भटकाएं ।नहीं तो कहते हैं ना ।

मन आपका भटका ,तो आपके जीवन का खटका।

इसलिए तो कहतें है – सावधानी से चलें ,दुर्घटना से बचे।