Tag Archives: निक्कमापन

मेरी आवारगी मेरा निक्कमापन

मेरी आवारगी और मेरा निक्कमापन

यारों ये अब फितरत सी हो गई लगती है।

उनकी गलियों का चक्कर ,

यारों किस्मत सी हो गई लगती है।

जो भी देखता आवारा समझता है,

क्या आपने भी आवारा समझ लिया ।

आपके खातिर ही ये फितरत बनी,

आप की चाहत ने ही निक्कमा किया।

शायद किसी दिन समझोगे इस बात को

मेरी आवारगी और मेरा  निक्कमापन