Tag Archives: जो रचे हैं खेल विधाता

करने वाला कोई और है

मैं करता हूं ,मैं करता हूं

कर्ता कुछ करता नहीं

तू भरम मत पाल बंदे,

करने वाला कोई और,

तेरा करनी ना तेरा है

तू माटी का पुतला है

जैसे रचे हैं खेल विधाता

वैसा ही तू नाचेगा।

पुतला

जो लिखा तेरी किस्मत में

उससे कम ना पायेगा।

तेरी सोच की तू करे है

नेकी का फल पायेगा।

कर्म करे तू अच्छा अच्छा

फल का करे ना चिंता

ईश्वर पर रख भरोसा

तुझको सही राह दिखाएगा

तू भरम मत पाल बंदे

करने वाला कोई और है