Tag Archives: किसने लिखा तुम्हे

किसकी कविता

किसकी कविता किसकी कहानी हो

किसने लिखा तुम्हे ,

किसकी जिंदगानी हो

किसके यादों से निकली ,

किसकी तुम जबानी हो।

यादें

कितने अरमानों को अपने अंदर पाली हो,

किसकी मुस्कुराहट किसकी बैचेनी हो,

किसकी कविता किसकी कहानी हो।

कितनी शिद्दत से निकली, कैसी पहेली हो,

जब भी देखा तुम्हे लगती नई नवेली हो।

किसकी कविता किसकी कहानी हो।