अभ्यास मानव को एक वरदान के रूप में मिला है,
ये आप पर है की आप इसको किस रूप में लेते हो।
इसको हम ऐसे समझ सकते है,
किसी भी बात को बार बार
कहना , दोहराना ,करना, उदाहरण के रूप में -:
एक छोटी सी मजाक को अगर बार बार किसी को
कहा जाय तो वह मजाक बड़ी झगड़े की वजह बनती
है। इस से ये पता चलता है,
इसका उपयोग अगर सावधानी से नहीं किया गया तो
ये आपकी जिंदगी में उथल – पुथल मचा सकता है।
ये बात हम सब जानते है ,
मंत्र भी सिद्घ तब जाके होता है जब उसको बार बार दोहराया जाय ,
ये आदिकाल से मानव एवम् अन्य जीव जगत के लिए
बहुत ही आश्चर्य जनक और किसी भी वस्तु को प्राप्त
करने का मार्ग रहा है,
आज दुनिया का विकास इसी का देन है,
और दुनिया के नाश का कारण भी यही रहा है ।
इसको हम कैसे अपनाते है ये हम पर निर्भर है। हम
किस तरह का अभ्यास करते है, उत्थान के लिए या
पतन के लिए,
ये हम अपने आसपास और अपने आप में भी देख
सकते है।किसी भी कार्य को बार – बार करने से हम
उसमें कुशलता प्राप्त कर लेते है।
इसे हम आजमा भी सकते है
आदतें इंसान को बेहतरीन बना देती है ,


1) या तो हम जिन्दगी में अपने सपनों के साथ समझौता कर लें की जो पूरा हुआ ठीक नहीं पूरा हुआ तो भी ठीक ! इस सपने को देखना ही गलत है ये मेरे लिए नहीं है। और समझौता ही एक मात्र विकल्प है ??? 2) या तो हम जैसा चल रहा है चलने दे और अपनी जिंदगी को इसी तरह गुजार दें जैसा गुजर रहा है ?3) या तो हम कुछ करें कुछ योजना बनाएं और उसको अमल में लाएं ।जितना पूंजी हो उसी हिसाब से शुरू करे क्योंकि कोई काम छोटा नहीं होता बस आप उस छोटे काम को किस मुकाम तक ले जाते हो ये मायने रखता है ।
कुछ और विचार करें अपना time तो आया नहीं मगर दूसरों के सारे सपने पूरे हो रहें है ! ऐसा क्यों ? और हम जब अपने आस पास देखतें है तो तो हम पाते है कि हमारे आसपास बहुत से ऐसे उदाहरण के रूप में मौजूद हैं जो छोटी शुरुआत से ही आज बड़ी बड़ी कंपनी के मालिक है ।बस आपको करनी है एक शुरुआत और छोड़ना नहीं है ये सोचते हुए की इस को हम नई उचाईयां कैसे दे ?? और बीच बीच में अपने आपको मोटिवेट करते रहें अच्छी अच्छी पुस्तकें पढ़ें जिस काम को कर रहें होते हैं उससे संबंधित अध्ययन करें। और वक्त को समझे और उस काम को समय दें ऐसे वक्त आते हैं ,जो बहुत सारे अवसर लेकर आते है।कुछ को हम