साथ देना हमारा ,
साथ देना हमारा..
जब आए मुसीबत..2
साथ देना हमारा ….2
अंधेरी रातों में जब ना दिखता हो कुछ भी.. 2,
अंगुली पकड़ना हमारा…2
साथ देना हमारा…2
बैठ जाऊं हार कर, जब कुछ आए न नजर …2
हौसला बढ़ाना हमारा…2
साथ देना हमारा…2
राह कांटो से भरी हो संग कोई ना हो…2
हाथ देना तुम्हारा ….
हाथ देना तुम्हारा…
साथ देना हमारा,
साथ देना हमारा।
जब तुमको लगे …
मैं गलत राह में हूं..2
राह दिखाना जरा सा ,
राह दिखाना जरा सा,
साथ देना हमारा ,साथ देना हमारा…
One thought on “साथ देना हमारा”